सूरतगढ़। सूरतगढ़ विधानसभा चुनावों में जननायक जनता पार्टी प्रत्याशी पृथ्वीमील का काफिला निरंतर बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में पृथ्वी मील को समाज के सभी वर्गों खासकर युवाओं का समर्थन मिल रहा है। बड़ी संख्या में युवा अब खुलकर पृथ्वीराज मील के समर्थन में चुनाव प्रचार अभियान में रात दिन एक किए हुए हैं हैं। मंगलवार को मील ने अपने समर्थकों के साथ मुख्य बाजार जनसंपर्क कर दीपावली की रामा श्यामा की। इस अवसर पर व्यापारी वर्ग ने मील का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। व्यापारियों ने पूर्व जिला प्रमुख रूप के रूप में पृथ्वीराज मील के कार्यकाल को याद करते हुए उनकी सराहना की। अनेक व्यापारियों ने स्वीकार किया कि अपनी साफ सुथरी और लोकप्रिय छवि के चलते पृथ्वी मील सभी प्रत्याशियों पर भारी पड़ते हैं। पृथ्वीराज मील ने व्यापारी से जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में उनके समर्थन की अपील की साथ ही भविष्य में किसी भी तरह की समस्या के समाधान के हमेशा उपस्थित रहने का भरोसा दिलाया।
*कल से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला संभालेंगे प्रचार की कमान, 2 दिन रहेंगे क्षेत्र के दौरे पर*
जननायक जनता पार्टी नें चुनावों की तारीख नजदीक आने के साथ ही प्रचार अभियान तेज कर दिया है। खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला अब प्रचार अभियान कमान संभालेंगे। डॉ अजय सिंह चौटाला 16 और 17 नवंबर को विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे।उनके साथ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष और जेजेपी के पूर्व विधायक निशान सिंह भी साथ रहेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चौटाला 'जन चेतना रैली' के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में दौरा पार्टी प्रत्याशी पृथ्वीराज मील का प्रचार करेंगे। पार्टी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 16 नवंबर को सुबह 10:00 बजे जन चेतना रैली का आगाज होगा। रैली पिपेरण से शुरू होकर राजियासर, बीरमाना रघुनाथपुरा, जैतसर, जानकीदासवाला और मानकसर होते हुए सूरतगढ़ पहुंचेगी। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर चौटाला और पार्टी प्रत्याशी पृथ्वीराज मील विभिन्न स्थानों पर लोगों से जन संवाद करेंगे और पार्टी की नीतियों से अवगत कराएंगे। रैली में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी साथ रहेंगे।
No comments:
Post a Comment
आलेख पर आपकी प्रतिक्रियाओं का स्वागत है. यदि आलेख पसंद आया हो तो शेयर अवश्य करें ताकि और बेहतर प्रयास किए जा सकेंं.